पौड़ी : कल्जीखाल ब्लॉक के बडखोलू झूला पुल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

पौड़ी/लोक संस्कृति 

पौड़ी से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां कल्जीखाल ब्लॉक के बडखोलू झूला पुल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक कल्जीखाल ब्लॉक के सतपुली नगर पंचायत के पास बड़खोलू झूला पुल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

राजस्व उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि बड़खोलू गांव निवासी 62 वर्षीय सतीश दास पुत्र बिसई दास सुबह खरीदारी करने सतपुली बाजार गए थे।

घर लौटते समय पुल क्रॉस कर रहे थे। तभी पुल के किनारे पर ही उनका पैर फिसल गया। जिससे वो नीचे पश्चिमी नयार नदी के किनारे पत्थरों पर गिर गए।

वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उसे हंस हॉस्पिटल सतपुली भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं इसकी सूचना राजस्व उप निरीक्षक विपिन कुमार ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *