उत्तराखंड : चार नवंबर को लोकपर्व इगास को लेकर रहेगा सार्वजनिक अवकाश, देखें आदेश

देहरादून /लोक संस्कृति 

उत्तराखंड में चार नवंबर को लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किया है।

सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी किए गए आदेश में चार नवंबर को प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों के साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रहेंगे।

बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली बोली में ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला, नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला।

गौरतलब है कि प्रदेश में दिवाली के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास बग्वाल मनाया जाता है। सरकार का मकसद है कि सभी लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को भी इस इस त्योहार से जोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *