उत्तराखंड: कांग्रेस (congress) प्रदेश अध्यक्ष बने करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

देहरादून। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस(congress) को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष मिल गए हैं। इस खबर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

काफी दिनों से कांग्रेस (congress) प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। साथ ही नेता प्रतिपक्ष के लिए भी जद्दोजहद देखी जा रही थी। इसी कड़ी में आज महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार करन माहरा (karan mahra) को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। यही नहीं खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन चंद्र कापड़ी को डिप्टी सीएलपी लीडर बनाया गया है।

नए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (karan mahra) एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *