UKSSSC की भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज, CM ने STF को दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के आदेश पर थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीएम धामी के निर्देश पर इस भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मामले की जांच स्पेशल टास्क फोर्स को सौंपी गई है। वहीं इस मामले में उत्तराखंड राज्य के बेरोजगार संघ प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा साल 2021 में 4 और 5 दिसमंबर को अलग-अलग पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई गई थी।

इस परीक्षा के द्वारा ग्रामीण विकास अधिकारी, अस्टिटेंट मैनेजर इंडस्ट्री, असिस्टेंट अटेंडेंट, सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत 854 अन्य पदो के लिए यह भर्ती आयोजित की गई थी। वहीं इस भर्ती के लिए 2 लाख 16 हजार 519 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक उत्तराखंड सरकार आदेशों के क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में हुई अनियमित्ताओं के संबंध में रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं धारा 420 आईपीसी के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपने के आदेश दिये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *