शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही धूमधाम से मनाया नववर्ष का जश्न (new year celebration)

  • शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही धूमधाम से मनाया नववर्ष का जश्न (new year celebration)

देहरादून/लोक संस्कृति 

डांडा लाखौंड सहस्त्रधारा रोड स्थित शिवगंगा एनक्लेव में शिवगंगा एंक्लेव जन कल्याण समिति ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन जमकर नव वर्ष का जश्न मनाया।

डांडा लाखौंड सहस्त्रधारा रोड स्थित “शिवगंगा एनक्लेव” में शिवगंगा एंक्लेव जन कल्याण समिति ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जमकर नव वर्ष का जश्न मनाया।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड के प्रमुख सांस्कृतिक दल “हंसा नृत्य नाट्य कला मंच” द्वारा प्रस्तुत विभिन्न लोक नृत्य, लोक गायन और जागर आदि कार्यक्रमों का जमकर लुफ्त उठाया।

इस दौरान कॉलोनी वासियों ने भी कलाकारों के साथ साथ विभिन्न गीतों की धून पर डांस करते हुए पूरे वातावरण को आकर्षक बना दिया। बच्चों, बूंढों, महिलाओं और पुरुषों ने नव वर्ष पर नृत्य करते हुए केक काटकर नव वर्ष को सेलिब्रेट किया। सोसाइटी वालों के साथ-साथ बाहर से आए हुए अतिथियों ने भी नव वर्ष का भरपूर आनंद उठाया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, सचिव निशीथ सकलानी, कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, संयुक्त सचिव अंकित राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह गुसांई सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *