उत्तराखंड : शासन ने 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, 3 जिलों के बदले डीएम

देहरादून /लोक संस्कृति

उत्तराखंड शासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।  इसके अलावा तीन जिलों के डीएम भी बदले गए हैं।

अपर सचिव ललित मोहन रयाल द्वार जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस आशीष कुमार चौहान को अब पिथौरागढ़ की जगह पौड़ी की कमान सौंपी गई है। यानी उन्हें पौड़ी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को अभी प्रतीक्षारत रखा गया है।

इसके अलावा बागेश्वर जिलाधिकारी की कमान संभाल रही आईएएस रीना जोशी को अब पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात आईएएस अनुराधा पाल को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, चमोली एसपी की जिम्मेदारी संभाल रही आईपीएस श्वेता चौबे को एसएसपी पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, एसएसपी पौड़ी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस यशवंत सिंह चौहान को भी प्रतीक्षारत रखा गया है।

देखें पूरी सूची:-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *