वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव

देहरादून/लोक संस्कृति

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस संबंध में आज संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने आदेश जारी किया है। धकाते से नवीन पदभार ग्रहण करते हुए इस विषयक आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग- उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

बता दें कि गत देर रात्रि बड़ी संख्या में हुए प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल में भी धकाते का नाम शामिल था। जिसमें उन्हें विशेष सचिव जलागम के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया था। उनके पास विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अध्यक्ष-अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम का पदभार है।

इसके बाद आज जारी किए गए आदेश में  धकाते का कद बढाते हुए सीएम धामी के विशेष सचिव का प्रभाव भी सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad