केदारनाथ धाम (kedarnath dham) के कपाट खुले

रुद्रप्रयाग। अक्षय तृतीया पर मंगलवार को

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। इसके साथ ही चार धाम की यात्रा भी शुरू हो गई थी। आज बाबा केदारनाथ धाम (kedarnath dham) के कपाट भी 6 महीने बाद पूरे विधि विधान के साथ खोले गए।

शुक्रवार सुबह 6:25 पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ (kedarnath dham) मंदिर के दरवाजे खुले। जिसके बाद रावल (मुख्य पुजारी) ने बाबा की डोली लेकर मंदिर में प्रवेश किया। इस मौके पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

केदारनाथ धाम के आसपास आज मौसम भी बहुत खराब है। भारी ठंड के बीच श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हुए हैं।

बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान भी सीएम धामी मौजूद थे। बाबा केदारनाथ (baba kedar) धाम के पूरे मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

इससे पहले गुरुवार को ही केदारनाथ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। कोरोना महामारी फैलने के बाद से यहां भक्तों को दर्शन की अनुमति नहीं थी। (kedarnath dham) कपाट खुलते ही बाबा की पूजा-आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने दोनों हाथ उठाकर बाबा केदारनाथ (kedarnath dham) के जयकारे लगाए।

गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। कपाट खुलने के बाद धामी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पूजा की।

आज भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर पूजा की है। आज केदारनाथ (kedarnath dham) धाम के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों का एक बड़ा पड़ाव पूरा होगा। 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम की यात्रा को श्रद्धालु पूरा कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *