कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें देवभूमि में कौन-कौन नेता करेंगे प्रचार

कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें देवभूमि में कौन-कौन नेता करेंगे प्रचार

देहरादून/लोक संस्कृति

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार दोपहर पहले लोकसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया। शाम होते-होते कांग्रेस ने 19 अप्रैल पहले चरण उत्तराखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, जितेंद्र सिंह, सलमान खुर्शीद के अलावा गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अलका लांबा, अमरिंदर सिंह उत्तराखंड में आकर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, विधायक मयूख महर, विधायक तिलक राज बेहड़, मनोज तिवारी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *