सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे की मेहनत लाई रंग,जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में लगी सिटी स्कैन मशीन

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे की मेहनत लाई रंग,जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में लगी सिटी स्कैन मशीन

अल्मोड़ा / लोकसंस्कृति

पंडित हरगोविंद पंडित जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में काफी इंतजार के बाद सिटी स्कैन मशीन लग गई है। इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे पिछले कई सालों से प्रयासरत थे। उन्होंने शासन के उच्च अधिकारियों से कई दौर की वार्ता की।

स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं, तत्कालीन स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर तृप्ति बहुगुणा, डॉक्टर शैलजा भट्ट, वर्तमान में विनीता शाह से, स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार और प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव पी. मिश्रा से वार्ता की। इसके लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। लंबे समय से वह इसके लिए निरंतर उच्च अधिकारियों के संपर्क में थे। आखिरकार बड़ी कोशिशों के बाद जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में सिटी स्कैन मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसका लाभ शीघ्र ही अल्मोड़ा जिले व आस पास के लोगों को मिलेगा।

इस संबंध में मुख्य धारा से बातचीत करते हुए संजय पांडे बताते हैं कि वह इससे पहले बेस अस्पताल में भी सिटी स्कैन मशीन को नियमित चलवाने हेतु प्रयास कर चुके हैं। उनके प्रयासों से ही बेस में नई सिटी स्कैन मशीन लगी। इससे पहले वाली मशीन अक्सर खराब रहती थी। यही नहीं उनके प्रयासों से ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एम.आर.आई. मशीन लगी, जिसका लाभ अल्मोड़ा के साथ-साथ नैनीताल जिले के अल्मोड़ा से सटे गांव बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के लोगों को मिल रहा है।

संजय पांडे बताते हैं कि इस समय यहां जिला व महिला चिकित्सालय पर कलर डॉप्लर व ईको मशीन उपलब्ध नहीं है, जिससे गर्भवती महिलाओं को लेवल टू अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बाहर जाना पड़ता हैं।

हृदय रोगियों के लिए भी ईको टेस्ट किसी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का लाभ स्थानीय जनता को नहीं मिल पा रहा है। इसमें बूस्टर उपकरण (जिससे ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर भरे जाते हैं) लगवाने के लिए शासन से लगातार पत्राचार व फोन द्वारा संपर्क किया जा रहा है।

उच्च अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि जल्दी ही यहां पर कलर डॉप्लर व ईको मशीन उपलब्ध कराई जाएगी व बूस्टर उपकरण लगाने के लिए भी कार्रवाही शासन स्तर पर गतिमान है, जिसका लाभ शीघ्र ही क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

सिटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए पूरे अस्पताल प्रबंधन का अल्मोड़ावासियों की तरफ से आभार प्रकट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *