लक्सर में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

लक्सर /लोक संस्कृति

लक्सर में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर लंढौरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा एक युवक का संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

रुड़की जीआरपी चौकी प्रभारी ममता गोयल ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, कि युवक का संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से गिर गया।

ममता गोयल ने बताया कि मृतक के कपड़ों से ट्रेन का टिकट और अन्य दस्तावेज मिले हैं।

जिसकी मदद से उसकी पहचान कर उसे परिजनों को संपर्क किया जा रहा है, और उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *