पीएम मोदी के सलाहकार Bhaskar Khulbe को मिली उत्तराखंड में ओएसडी की जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व सचिव और सलाहकार भास्कर खुल्बे (Bhaskar Khulbe) को ओएसडी (OSD) के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सचिव पर्यटन दलीप जावलकर ने खुल्बे के तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

पर्यटन सचिव द्वारा जारी किये गए आदेश में पीएम मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे को बद्रीनाथ और केदारनाथ पुननिर्माण कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। साथ ही भास्कर खुल्बे ओएसडी (OSD) के रूप में कार्य करेंगे।

वहीं भास्कर खुल्बे (Bhaskar Khulbe) की गिनती के बाद करें तो ये प्रधानमंत्री के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक है। बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं।

ऐसे में खुल्बे (Khulbe) की ओएसडी (OSD) के रूप में तैनाती को बेहद अहम माना जा रहा है। खुल्बे के जरिए इन दोनों अहम प्रोजेक्ट पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की सीधी नजर रहेगी। इसी के चलते खुल्बे की तैनाती की फाइल काफी तेजी से दौड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *