नहीं रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक व रंगकर्मी नवीन सेमवाल, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तराखंड संगीत- गीत के क्षेत्र से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां, जनपद रुद्रप्रयाग के विलक्षण प्रत्तिभा के धनी प्रसिद्ध गायक व रंगकर्मी नवीन सेमवाल  का अकास्मिक निधन (death) हो गया है। जिसके बाद प्रदेश सहित जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीं रुद्रप्रयाग जनपद के निवासी नवीन सेमवाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद आज मंगलवार को मात्र (44) की उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया को अलविदा कह दिया। नवीन सेमवाल गायक होने के साथ ही प्रसिद्ध रंगकर्मी भी रहे हैं।

नवीन सेमवाल एक हास्य कलाकार ही नहीं बल्कि, बामणी जैसे सुपरहिट गढ़वाली गाने में अपनी आवाज देने वाले प्रसिद्ध गायक भी रह चुके हैं।

उन्होंने थिएटर के माध्यम से भी उत्तराखंड के साथ ही मुंबई, दिल्ली समेत कई स्थानों पर अपने कार्यक्रम दिए हैं। उनके निधन पर पूरे जनपद ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *