दून एसएसपी ने महिला पुलिस उप निरीक्षक को किया निलंबित (suspended)

देहरादून/ लोक संस्कृति 

दून एसएसपी ने महिला पुलिस उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने सस्पेंड ऑर्डर भी जारी किया है।

बता दें कि पूर्व में महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचनाओं को निर्धारित समयावधि में गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाने के आदेश दिये गये हैं।

जिसके बाद इस संबंध में थाना सहसपुर में महिला सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग की विवेचना में महिला उ0नि0ना0पु0 अक्षु रानी द्वारा लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारीगणों के आदेशों की अवहेलना किये जाने के आरोप लगे थे।

वहीं इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उक्त महिला उप निरीक्षक ना0पु0 को तत्काल् प्रभाव से निलम्बित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *