डोईवाला : साकिर हुसैन ने पानी की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, कहा पानी की समस्या से जल्द मिले निजाद

डोईवाला। मंगलवार को तहसील दिवस पर सामाजिक कार्यकर्ता साकिर हुसैन ने पानी की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ता साकिर हुसैन ने कहा की वार्ड नं 17 माधोवाला गांव के लोग पानी की समस्या से परेशान है। बताया की लो प्रेशर होने की वजह से पानी लोगों के घरों की टंकियों तक भी नही पहुंच पाता है, जिस कारण लोगों को रोजमर्रा के गृह कार्यों में दिक्कत आ रही है।

वहीं इसी किल्लत के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। एसडीएम युक्ता मिश्र ने बताया की समस्या के निवारण के लिए जल संस्थान को आदेशित कर दिया है और तीन दिन के भीतर नगर वासियों को इस परेशानी से निजात मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *