डोईवाला : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का किया स्वागत 

  • डोईवाला : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का किया स्वागत 

डोईवाला। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देवेंद्र यादव का स्वागत किया।

26 जनवरी से शुरू हो रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे पहुंचे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का बुधवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।

कांग्रेस कार्यालय देहरादून में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक के उपलक्ष में देहरादून पहुंचे प्रभारी देवेंद्र ने बताया की बैठक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा का देश के हर गांव व कस्बे तक पहुंचना मुमकिन नहीं है।

जिसके लिए कांग्रेस कमिटी द्वारा 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है ताकि भारत जोड़ो यात्रा का संदेश देश के हर गांव, कस्बे, जिले, विधानसभा के लोगों तक पहुंचाया जा सके।

स्वागत करने वालो में परवादून जिला अध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, करतार नेगी, जयेंद्र रामोला, महेंद्र भट्ट, आशीष राणा, अर्यंद्र शर्म, नीरज त्यागी, आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *