डोईवाला : करियर में अवसर और नियोजन के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)

शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के सौजन्य से एसडीएम पीजी कॉलेज डोईवाला में स्नातक के पश्चात करियर में अवसर और नियोजन के विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें एसआरएचयू से आए विशेषज्ञ डॉ कवि सुंद्रियाल एवं डॉ प्रियंका द्वारा जॉब अपॉर्चुनिटी आफ्टर ग्रेजुएश पर विस्तार से पीपीटी के माध्यम से व्याख्यान दिया गया।

महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ डीसी नैनवाल ने शिक्षा में बदलते प्रतिमानो और करियर के प्रति छात्रों को सजग होने पर ज़ोर दिया।

संगोष्ठी में मुख्य शास्ता डॉ आर एस रावत, आई क्यू ए सी संयोजक डॉ संतोष वर्मा, डॉ वंदना गौर, डॉ अनिल भट्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष राजकिरण शाह, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *