खाई में गिरा वाहन, एक को बचाया, दो की तलाश जारी

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक खाई में गिरने की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है।

वहीं ताजा मामला उत्तरकाशी नेशनल हाईवे- 123 का है, जहां यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास एक वाहन आज सुबह करीब 6:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा, वहीं वाहन में सवार तीन लोग थे, जो देहरादून जा रहे थे। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, जिसमें पुलिस व एसडीआरएफ ने एक घायल को तो बचा लिया है, जबकि दो की तलाश अभी जारी है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने वाहन दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक घायल को बचा लिया गया है। दो की अभी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *