उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून/लोकसंस्कृति

उत्तराखंड में तपती गर्मी के बाद आज थोड़ी सी राहत मिली है। जिसके बाद उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट बताया गया है, वहीं साथी सावधान रहने की भी चेतावनी दी गई है।

बीती रोज कहीं जगह पर बारिश हुई थी, लेकिन आज भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों की बात करें तो तेज बौछार के साथ झोकेंदार हवाएं चलने की भी संभावनाएं जताई रही है।

उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि, बाकी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किली प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है। लिहाजा, मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून की बात करें तो आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछार हो सकती है। वहीं, तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *