Uttarakhand : विधायक निधि बढ़ाये जाने पर मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों का जताया आभार, कहा- लंबे समय से विधायकों की थी माँग

  • विधायक निधि बढ़ाये जाने पर ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों का जताया आभार, कहा-लंबे समय से विधायकों की थी माँग

गैरसैंण,13 मार्च। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि में बढ़ोतरी की गई है।

विधायकों को पूर्व में मिलने वाली विधायक निधि की राशि जो ₹3.75 करोड़ मिलते थे, उसे बढ़ाकर 5 करोड कर दिया गया है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक निधि को बढ़ाने का अनुरोध किया जा रहा था।

मंत्री जोशी ने इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रीमंडल के समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया।