डोईवाला : केशव बस्ती में चलाया जन जागरण अभियान

  • *डोईवाला : केशव बस्ती में चलाया जन जागरण अभियान*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस आयोजित किया गया।

सोमवार को शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन में महाविद्यालय से केशव बस्ती में जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसमें सभी स्वयं सेवियों ने देशभक्ति के गीत गाए, नारे लगाए और लोगों में उत्साह का संचार किया।

150 घरों में सर्वेक्षण करने के बाद अनेको निष्कर्ष निकाले, जिसकी अंतिम रिपोर्ट गुरुवार को एकत्रित कर सरकार को सौंपी जाएगी। बौद्धिक सत्र में डॉ अंजलि वर्मा ने राष्ट्रीय चरित्र, राष्ट्रीय मनोबल एवं राष्ट्रीय प्रेम के ऊपर स्वयं सेवियों को व्याख्यान दिया।

डॉ अफरोज इकबाल ने विचार प्रकट करते हुए विजन ऑफ हाइली सक्सेसफुल पीपल इन द वर्ल्ड में अनेक विश्व के नेताओं के उदाहरण देते हुए स्वयं सेवियों का मार्गदर्शन किया।

इस दौरान पर आयुषी डबराल, वॉलिंटियर सोनाली काला, पवन तिवारी, विवेज लोधी, काजल, अनुज, आयुष उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *