श्री बालाजी सेवा समिति (Shree Balaji Seva Samiti) ने 5 निर्धन कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज व विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कराया विवाह संपन्न

श्री बालाजी सेवा समिति (Shree Balaji Seva Samiti) ने 5 निर्धन कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज व विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कराया विवाह संपन्न

देहरादून/ लोक संस्कृति

श्री बालाजी सेवा समिति ने अतुल्यम रिसॉर्ट में 5 निर्धन कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज और विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण शामिल हुए सामूहिक विवाह से पूर्व अतुल्यम रिसोर्ट में सुंदरकांड का पाठतथा मेहंदी की रस्म निभाई गईरात्रि रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया रंगारंग कार्यक्रम में जयपुर से आए कलाकारों ने अपनी बेहतरप्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

आज सुबह 10:00 बजे पांच दूल्हा की बारात बैंड बाजों के साथ अतुल्यम रिजॉर्ट रेतीवाला पहुंची, जहां कन्या पक्ष की ओर से आए हुए धुले और बारातियों कासमिति के सदस्यों ने स्वागत सत्कार किया तत्पश्चात दूल्हा दुल्हन ने विवाह मंडप पर पहुंचकर एक दूसरे को जय माला पहनाई तथा दांपत्य जीवन में साथ साथ रहने का संकल्प लिया।

इसके बाद समिति की तरफ से आयोजित भोजन प्रसाद और सत्कार की अन्य परंपराएं निभाई गई फिर अग्नि को साक्षी मानकर दूल्हा दुल्हन ने सात फेरोंके वचन निभाने का संकल्प लिया । इस प्रकार पांचों निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा संपन्न कराए गया ।

उल्लेखनीय है कि समिति इससे पूर्व 250 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न करा चुकी है ।

आज के सामूहिक विवाह में समिति के मुख्य संरक्षक व अतुल्यम रिसोर्ट केस्वामी स्वर्ण वर्माआरके गुप्ता कॉल भूषण अग्रवाल समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल महासचिव मनोज खंडेलवाल समिति की महिला अध्यक्ष ममता गर्ग उपाध्यक्ष रश्मि अरोड़ा सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सेवादारों ने अतुल्यम रिजोर्ट में उपस्थित होकर कन्याओं को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी ।

इस पूरे आयोजन का बेहतर संचालन समिति के कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता ने किया। शाम 5:00 सभी कन्याएं अपने अपने दोनों के साथ अपने ससुराल के लिए समिति द्वारा विधा की गई इस अवसर पर समिति के कई महिला पदाधिकारियों के आंखों से आंसू नहीं रोक पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *