उत्तराखंड की धामी सरकार ने 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें शासनादेश
देहरादून/लोक संस्कृति
उत्तराखंड की धामी सरकार ने गुरुवार देश शाम प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है।
धामी सरकार ने 33 आईएएस और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले से संबंधित आदेश जारी किया गया। इस क्रम में कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है। नए आदेश के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी आशीष कुमार का तबादला कर उन्हें यूकाडा (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद) में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि मनीष कुमार को चंपावत की कमान सौंपी गई है। प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी जिले का नया डीएम बनाया गया है। वहीं स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते जो विशेष सचिव जलागम है, उन्हें अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन से जलागम विभाग की जिम्मेदारी हटा ली गई है, जबकि पर्यटन विभाग अब सचिन कुर्वे से लेकर धीरज सिंह को सौंपा गई है।
धीरज सिंह अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पीसीएस अधिकारियों की बात करें तो गोपाल राम बिनवाल जो अभी तक देहरादून के उप नगर आयुक्त थे, उन्हें अब ऋषिकेश का नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर तुषार सैनी को ऊधमसिंह नगर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। बागेश्वर की डिप्टी कलेक्टर मोनिका को नैनीताल जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं हरिद्वार जिले के डिप्टी कलेक्टर प्रेमलाल को देहरादून का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।