- “मुख्यमंत्री आवास घेराव’’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार
देहरादून/लोक संस्कृति
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के खिलाफ, बढते महिला अपराध के खिलाफ, पेपर लीक कारेाबार के खिलाफ, नौकरियां बेचने के खिलाफ, किसान प्रताड़ना के खिलाफ, जमीनों की अनैतिक नीलामी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ऐतिहासिक हल्ला बोल “मुख्यमंत्री आवास घेराव’’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की समाज विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए देहरादून के परेड़ ग्राउंड में एकजुट हुए तथा भारी बरसात के बावजूद मुयमंत्री आवास की ओर कूच किया उससे आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों तथा अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब कंाग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की बागडोर सौंपकर देगी तथा शहीदों का सपना साकार होगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि कंाग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक हल्ला बोल मुख्यमंत्री आवास घेराव कर भाजपा की धामी सरकार को चेताने का काम किया है।

गणेश गोदियाल ने हल्ला बोल घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों सचिवालय घेराव के बाद आज मुख्यमंत्री आवास घेराव के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन बना दिया है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की तानाशाही, जनविरोधी नीतियों और कुशासन से छुटकारा मिलेगा।
Share the post "खड़गे के अपमान के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री आवास का घेराव, गोदियाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया"

