ब्रेकिंग : केदारनाथ सीट पर उपचुनाव को इस दिन होगा मतदान

ब्रेकिंग : केदारनाथ सीट पर उपचुनाव को इस दिन होगा मतदान

देहरादून/लोकसंस्कृति

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चल रहा संशय खत्म हो गया है। इसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यहां आगामी 20 नवंबर को मतदान होगा। इसी के साथ चुनावी आचार संहिता भी लागू होगई है।

बताते चलें कि केदारनाथ सीट से विधायक शैलारानी रावत का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए आज चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। इसी के साथ प्रमुख राजनैतिक दलों में भाजपा व कांग्रेस ने इस सीट को हासिल करने के लिए कमर कस दी है।

 

ADVERTISEMENTS Ad