गुड न्यूज : उत्तराखंड पुलिस के जवानों के लिए राहत भरी खबर, अब वर्दी की जगह मिलेगा वर्दी भत्ता। देखें आदेश

देहरादून/लोक संस्कृति

उत्तराखंड सरकार ने पुलिस कार्मियों केे लिए दी बड़ी राहत। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने पुलिस कर्मियों को वर्दी की जगह अब भत्ता दिया  जाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब तक प्रतिवर्ष पुलिस मुख्यालय स्तर से वर्दी खरीद कर दी जाती थी। लेकिन इस बार इस सुविधा को समाप्त कर, अब वर्दी भत्ता दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।

आदेश के अनुसार इस वर्ष से हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल श्रेणी के कार्मियों को 2250 और चतुर्थ श्रेणी कार्मियों  को 1500 रूपए प्रदान किए जाने व वर्दी भत्ते के अतिरिक्त धुलाई भत्ता बादस्तूर भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *