उत्तराखंड की लोक संस्कृति से सजी गणतंत्र की रंगोली

इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में रविवार को तीन दिवसीय गणतंत्र की रंगोली कार्यक्रम की रंगारंग शुरुआत हुई। उत्तराखंडी लोकनृत्य व पहाड़ की आकर्षक छटा के बीच गणतंत्र की रंगोली का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि कपिल त्यागी पार्षद ने कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। इससे पहले सुबह मंगल चौक से स्वर्ण जयंती पार्क तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों और वाद्ययंत्रों की धुनों पर सैकड़ों लोग झूमते, नाचते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *