डोईवाला : बूथ शक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित

  • *डोईवाला : बूथ शक्तिकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। बूथ शक्तिकरण अभियान की विधानसभा बैठक का आयोजन भानियावाला में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में हुआ। शनिवार को आयोजित बैठक में प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के विषय में विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं से जानकारी साझा की।

सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक से लेकर पन्ना प्रमुख तक की योजना से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने में सफल होता है। कहा की पीएम मोदी देश को विकास के पथ पर अग्रसर करके भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर हैं।

प्रदेश प्रभारी बूथ सशक्तिकरण अभियान आदित्य कोठारी ने शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारियों और अल्पकालीन विस्तारको से उनके आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द बूथ समितियों के निर्माण की ओर अग्रसर होने के लिए निर्देशित किया। जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी शक्ति केंद्र पर राष्ट्रपति अभिभाषण कार्यक्रम होना है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल प्रभारी पुष्पा ध्यानी, प्रशांत खरोला, प्रताप बस्सी ,अरुण शर्मा, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, उषा कोठारी, दिनेश सजवाण, चंद्रभान पाल, सुंदर लोधी, प्रेम सिंह, भारत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *