डोईवाला : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन

  • *डोईवाला : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन शनिवार को किया गया।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ एसके कुड़ियाल द्वारा सभी स्वयं सेवियों का मार्गदर्शन किया गया एवं प्रचार्य डीसी नैनवाल द्वारा स्वयं सेवियों को अपने कर्तव्य का सुचारु रुप से निर्वाहन करने की प्रेरणा दी गई।

डॉ अफरोज इकबाल ने सभी स्वयं सेवियों को करियर संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ अंजलि वर्मा, कैंप कमांडर आयुषी डबराल, वॉलिंटियर सोनाली काला, पवन तिवारी, दिव्यांशु जोशी, सिद्धांत बहुगुणा, आयुष उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *