डोईवाला : प्लास्टिक के उपयोग करने पर नगर पालिका ने 10 लोगों पर लगाया जुर्माना

  • *डोईवाला : नगर पालिका ने लगाया 10 लोगों पर जुर्माना*

डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला की टीम ने 10 लोगों पर जुर्माना लगाया। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका टीम द्वारा बृहस्पतिवार को की चालानी कार्यवाही।

भानियावाला क्षेत्र में लगने वाले हाट बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के संबंध में निरीक्षण किया गया। जिसमें मौके पर 10 लोगों पर जुर्माना लगाते हुए कुल आठ हजार 500 रुपए वसूले। कहा की यदि भविष्य में भी सिंगल यूज प्लास्टिक अथवा पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए कोई भी देखा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

टीम में सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, सफाई सुपरवाइजर अमित, तपस, सौरभ, जयंत, सिद्धार्थ आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *