डोईवाला : पुलिस अधीक्षक क्राइम ने किया डोईवाला कोतवाली का निरीक्षण

  • *डोईवाला : पुलिस अधीक्षक क्राइम ने किया डोईवाला कोतवाली का निरीक्षण*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। पुलिस अधीक्षक क्राइम देहरादून सर्वेश पंवार ने कोतवाली डोईवाला का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कोतवाली डोईवाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने मालखाने, मालों रखरखाव एवं मालों की स्थिति का निरीक्षण किया।

साथ ही शस्त्रों का निरीक्षण एवं रखरखाव के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों का रखरखाव व साफ-सफाई, थाना भवन, कार्यालय, मैस व आवासीय परिसर, थाना परिसर में खडे वाहन (लावारिस, एमवी एक्ट, माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

सीसीटीएनएस आईएएस फॉर्म से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही एनसीआरसी/ ऑनलाइन व उच्चाधिकारी-गणो से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच व कार्यवाही की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक क्राइम देहरादून सर्वेश पंवार ने सभी उप निरीक्षकों को टैब के माध्यम से ऑनलाइन आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट मे लगाने तथा एमवी एक्ट मे ऑनलाईन चालान के लिए निर्देशित किया।

साथ ही ड्यूटी व चैकिंग के दौरान आमजन मानस के साथ शालीनता से वार्ता करने तथा पीड़ितों की शत-प्रतिशत सहायता के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान डोईवाला क्षेत्र अधिकारी अनिल शर्मा, कोतवाल राजेश शाह, समेत समस्त पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *