डोईवाला : स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर निकाली रैली

  • *डोईवाला : स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर निकाली रैली*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष में आर्य समाज डोईवाला के द्वारा मैंने निकाली गई। शुक्रवार को आर्यकन्या स्कूल से चांदमारी चॉक तक रैली निकाली गई।

महर्षि सत्य के उदघोषक थे, पुनर्जागरण काल में संपूर्ण भारतवर्ष का भ्रमण करके युवाओं में देशभक्ति की प्रेरणा अपने विचारों से भरी। अंग्रेजी शासन में हो रहे अत्याचारों का डटकर विरोध किया।

स्वामी दयानंद सरस्वती चारों वेदों के ज्ञाता थे संस्कृत के विद्वान होने के बावजूद हिंदी भाषा को प्रोत्साहन दिया। जिससे संपूर्ण भारत एकता के सूत्र में बन सके। साथ ही अपने समाज में फैली हुई कुरीतियों का विरोध किया।

जैसे छुआछूत, बाल विवाह, जाति प्रथा, सती प्रथा व नारी शिक्षा को अनिवार्य बताया। स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष में आर्य समाज में लोगों द्वारा उपदेश एवं भजनों का आयोजन किया गया।

जिसके चलते आर्य समाज द्वारा निरीक्षण किया गया तथा महर्षि दयानंद के उद्देश्य एवं बहनों द्वारा प्रचार किया गया। रैली में प्रधान जगपाल सिंह, विनोद कुमार, रविंद्र बहुगुणा, बीरेंद्र सिंह, बॉबी शर्म, सतपाल आनंद, सौरव चावला, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *