डोईवाला : नगर चौक पर पूर्व राज्यपाल का जोरदार स्वागत

  • *डोईवाला : नगर चौक पर पूर्व राज्यपाल का जोरदार स्वागत*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला चौक पर आशा कोठारी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया।

शुक्रवार शाम को नगर चौक पर कार्यकताओं ने पुष्पगुच्छ और नारेबाजी के बीच भगत सिंह कोश्यारी का अभिनंदन भी किया।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, पूनम तोमर, कृष्णा तरियाल, राममूर्ति ताई, मदीप बजाज, गुरजीत सिंह लाडी, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, हिमांशु भट्ट, उमेद सिंह, मयंक तायल, बॉबी शर्मा, चंदन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *