संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने अपनी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

डोईवाला। संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ द्वारा डोईवाला उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। मंगलवार को तहसील दिवस पर संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ द्वारा तहसील मुख्यालय में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने नर्सिंग बेरोजगारों की समस्या से अवगत कराया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरि कृष्ण बिजलवान ने बताया की हमारे प्रदेश में नर्सिंग के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया गतिमान है किंतु विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कुछ बाहरी राज्य के अभ्यर्थी फर्जी अस्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाकर आवेदन कर रहे हैं।

कहा की किसी का भी फर्जी दस्तावेज किसी भी तहसील स्तर पर ना बनाया जाए और इसकी सूचना शासन स्तर पर मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचनार्थ की जाए। जिससे कि हमारे प्रदेश के नर्सिंग बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ कोई बाहरी व्यक्ति खिलवाड़ ना कर सकें।

उप जिलाधिकारी युक्त मिश्र ने कहा की डोईवाला तहसील और प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कोई प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाएगा और यदि किसी ने गलत तरीके से बना लिया है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन देने वालो में प्रदेश सचिव गोविंद सिंह रावत, कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह कृषाली, मीनाक्षी ममगाई, नीरज वर्मा, नीतू रावत, प्रतिमा थपलियाल, अलका चौहान, हेमा नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *