डोईवाला : किसानों को किसी तरह की समस्या न हो इसका प्रयास किया जाएगा : डीपी सिंह

  • *किसानों को किसी तरह की समस्या ना हो इसका प्रयास किया जाएगा : डीपी सिंह*

डोईवाला। सहकारी गन्ना समिति हॉल डोईवाला में शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को सम्मानित किया। निर्बाध रूप से डोईवाला गन्ना मिल को चलाए जाने पर क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने मिल के ईडी को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बुधवार को गन्ना सोसायटी में सुबह 11 भजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता गुरदीप सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में सैकड़ो किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए कहा को शुगर मिल में उन्हे कई प्रकार की सुविधाएं भी मिली है और वह ईडी डीपी सिंह की कार्यशैली से खुश है।

किसान सुखदेव सिंह ने बताया की लंबी समय से घाटे की ओर जा रही डोईवाल शुगर मिल, नए ईडी के पदभार संभालते ही मुनाफे की ओर अग्रसर हो गई। मिल घाटे से उभरने लगी, जिसकी वजह अधिशासी निदेशक द्वारा किए जा रहे कार्य है। परिणाम स्वरूप किसानों उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट है और उनकी हौसला अफजाई के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

किसान जगदीप बोरा ने बताया की पहले गन्ना तुलवाने आए किसनों को लंबी लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता था, साथ ही दो दो दिन तक नंबर नहीं आता था परंतु अब इस समस्या से किसानों को राहत मिल रहा है। कहा की इसे पूर्व सत्र के दौरान कई प्रकार की तकनीकी खामियां के कारण मिल को बंद भी करना पड़ता था, लेकिन अब शुगर मिल की व्यवस्थाओं में बदलाव आया है।

पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा ने किसानों व कर्मचारियों की समस्याओं की ओर अधिशासी निदेशक का ध्यान आकर्षित किया। अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए पूर्णता प्रयासरत है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन, ईश्वर अग्रवाल, विनय जिंदल, मनोज कंबोज, राजेंद्र तड़ियाल, अरविंद शर्मा, विशाल क्षेत्री, ममता नयाल, सुरेश, उषा कोठारी, सुषमा चौधरी, पुरुषोत्तम, मनदीप बजाज, राममूर्ति देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *