Accident : पौड़ी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत

पौड़ी ! जनपद पौड़ी गढ़वाल से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां ज्वाल्पा से अपने गांव कोलड़ी जा रही एक कार अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, वहीं इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक एस. हुसैन ने बताया कि मंगलवार बीती देर रात को ज्वाल्पा से कोलड़ी जा रही एक अल्टो कार चोरकंडी पट्टी के खातस्यूं के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में खातस्यूं पट्टी कोलड़ी गांव निवासी (48) साल के जयेंद्र सिंह पुत्र बेलम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *