विधायक पोरी ने पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों को वितरित किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक

  • विधायक पोरी ने पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों को वितरित किए मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक

पौड़ी/लोक संस्कृति

आज विधानसभा पौड़ी के अंतर्गत पौड़ी विकासखंड के सभागार में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने पौड़ी विधानसभा के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हर वर्ग के लोगों को विकास से जोड़ा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहयोग कर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी, खंड विकास अधिकारी पौड़ी दृष्टि आनन्द, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंडी रघुवीर सिंह रावत, ग्राम प्रधान गाड़ का महर गांव संजय रावत, प्रमुख प्रतिनिधि हिमांशु नेगी सामाजिक कार्यकर्ता विकास चौहान आदि उपस्थित रहे।

Ad