मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयास हॉस्पिटल पहुॅचकर बिशन सिंह का हाल-चाल जाना

देहरादून 16 अक्टूबर, 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार सायं टनकपुर रोड स्थित प्रयास हॉस्पिटल पहुॅचकर बिशन सिंह का हाल-चाल जाना। 55 वर्षीय चम्पावत निवासी श्री बिशन सिंह को 5 दिन पूर्व सांप ने काटा था। मुख्यमंत्री ने प्रयास हॉस्पिटल के डॉक्टरों से बिशन सिंह की वर्तमान स्थिति तथा उनको दिये जा रहे उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिशन सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बिशन सिंह के परिजनों से भी बात करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।

दौरान विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, सहित नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *