दु:खद : पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला के ऊपर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, मौत

धारचूला (पिथौरागढ़) / लोक संस्कृति

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां धारचूला क्षेत्र के रांथी गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रांथी ग्राम पंचायत रांथी के रंजनधुरा तोक निवासी कमान सिंह की (27) वर्षीय पत्नी कमला धामी पशुओं के लिए चारा लेने शनिवार को जंगल में गई थी।

इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में महिला आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना कमला के ससुर भरत सिंह ने आपदा कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद घटनास्थल से स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को सीएससी धारचूला पहुंचाया।

डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि कमला मृत अवस्था में ही अस्पताल लाई गई थी। पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *