डोईवाला : पंचायत की बैठक में समस्याओं का समाधान ना होने पर जताई  गई नाराजगी, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

डोईवाला/लोक संस्कृति 

डोईवाला ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने की। मंगलवार को आयोजित बीडीसी की बैठक में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, बिजली की समस्याओं का निवारण करने की मांग की गई।

पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र और गांव की समस्याओं को बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष रखा। जिस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि नए व पुराने प्रस्तावों पर जल्दी अमल किया जाएगा।

वहीं पंचायत की बैठक में समस्याओं का समाधान ना होने पर नाराजगी जताई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा की बैठक में तैयारियों और जानकारी के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य प्रगति व कब तक कार्य समाप्त होगा उसकी जानकारी दें।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायतों में जाकर भी समस्याओं का निदान किया जाए। बैठक में खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, राजेंद्र पाल, विनीता नौटियाल, संजय बहुगुणा, अनिल पाल, सुधीर रतूड़ी, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *