डोईवाला : क्षेत्र भ्रमण पर रहते है विभागों के अधिकारी, जनता को हो रही असुविधाएं

  • *डोईवाला : क्षेत्र भ्रमण पर रहते है विभागों के अधिकारी, जनता को हो रही असुविधाएं*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। डोईवाला उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने डोईवाला खंड विकास अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी अवकाश पर थे, जबकि अपर खंड विकास अधिकारी उपस्थित पाए गए।

शुक्रवार को डोईवाला एसडीएम ने डोईवाला खंड विकास अधिकारी कार्यालय, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, कृषि बीज भंडार कार्यालय, उद्यान एवं सहायक विकास अधिकारी उद्यान कार्यालय, न्याय पंचायत प्रभारी कृषि कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी, उद्यान एवं सहायक विकास अधिकारी उद्यान, प्रभारी कृषि बीज भंडार कार्यालय डोईवाला एवं न्याय पंचायत प्रभारी कृषि कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए।

जिसका कारण क्षेत्र भ्रमण पर जाना बताया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई भी आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया। भ्रमण पंजिका में भी उनकी प्रविष्टि पाई गई। कार्यालय में तैनात अन्य कार्मिक उपस्थित नहीं पाए गए। अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *