हरिद्वार में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड़ पर पुलिस, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

हरिद्वार/लोकसंस्कृति 

उत्तराखंड में बीते सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कईं जगहों पर हुई हिंसा के बाद अब हरिद्वार पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर है। जुमे की नमाज को लेकर हरिद्वार पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं।

अब नमाज से पहले पुलिस ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते हुए शांति व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने की अपील की है

हरिद्वार में ज्वालापुर, श्यामपुर, रानीपुर और कनखल के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। इसी के साथ ही एलआईयू को भी अलर्ट किया गया है। इस संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ाने के अलावा पीस कमेटी का भी गठन किया जा रहा है।

हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने साफ चेतावनी दी है, कि अगर किसी ने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है, और सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

एसपी सिटी ने बताया कि हमारा कार्य शांति व्यवस्था बनाए रखना है। यदि इसका कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में हरिद्वार की शांति व्यवस्था को भंग नहीं करने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *