हरकी पैड़ी पर एक नामी रेस्टोरेंट में प्रेशर कुकर फटने से हड़कंप, लोगों ने भागकर बचाई जान

हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक नामी रेस्टोरेंट में प्रेशर कुकर फटने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं अफरा-तफरी के बीच लोग रेस्टोरेंट से शोर मचाते हुए भागे।

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला शनिवार देर रात का है, जब हरकी पैड़ी के पास एक रेस्टोरेंट में यात्री बैठ कर खाना खा रहे थे। वहीं सामने कुकर में छोले उबाले जा रहे थे। इसी दौरान कुक्कर में तेज धमाका होने से वह फट गया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

हालांकि गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन तेज धमाके की सूचना से हर की पैड़ी पर हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *