महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला का जाना हाल

  • महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला का जाना हाल

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी एवं राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली।

साथ ही यूकेडी के वरिष्ठ जोकि कई दिनों से आईसीयू में भर्ती है उन्हें देखने पवार आईसीयू में गए और सभी के अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, प्रमिला रावत, केएल शाह, संजीव भट्ट, धर्मवीर सिंह गुसाईं, किरण रावत, बिपिन रावत, अवतार सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *