तिरंगा पूरे देश की शान है, और इससे पूरे देश का सम्मान : अपर जिलाधिकारी

चमोली 12 अगस्त,2022 

हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देकर भव्य रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाए। किसी भी दशा में तिरंगे का अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने अधिकारियों बैठक लेते हुए यह बात कही।

अपर जिलाधिकारी ने कहा तिरंगा पूरे देश की शान है और इससे पूरे देश का सम्मान जुडा है। आम जनता को तिरंगा फहराने के लिए इंडियन फ्लैग कोड की जानकारी भी दी जाए और सभी घरों में सम्मान के साथ 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को बताएं कि 15 अगस्त के बाद तिरंगे को किसी भी दशा में इधर-उधर न फेंकें। बल्कि तिरंगे को सम्मान से उतार कर अपने घरों में सुरक्षित रखें।

उन्होंने कहा कि लोगों को बाजार से या स्वयं सहायता समूहों से स्वयं तिरंगा खरीदने के लिए भी प्रेरित करें। कहा कि जब हम बाजार से स्व्यं तिरंगा खरीदकर अपने घरों में फहराएंगे तो उससे हमार उत्साह और बढेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कही पर भी तिरंगे का निर्धारत दाम से अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई भी की जाए।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 610 ग्राम पंचायतों में 1.23 लाख परिवार है। जिसमें से एक लाख परिवार ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 23 हजार परिवार शहरी क्षेत्रों में है। जिला प्रशासन द्वारा 1.35 हजार तिरंगा झंडे खरीद कर सभी घरों तक पहुॅचाया जा रहा है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को आज शाम तक सभी घरों में तिरंगा पहुंचाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आम जनता एवं विभागीय अधिकारियों को टीम भावन के साथ काम करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इससे पूर्ण अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी ने वीसी के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *