उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के चुनाव सम्पन्न, दिगम्बर नेगी बने अध्यक्ष

उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के चुनाव सम्पन्न, दिगम्बर नेगी बने अध्यक्ष, गोविंद बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष

देहरादून/लोक संस्कृति

आज 18 जनवरी 2026 को उप निबंधक के लिखित निर्देश पर उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के द्वि वार्षिक चुनाव का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनावी प्रक्रिया में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से क्षत्रियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मतदान प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी सदस्यों को अपने प्रतिनिधि चुनने का निष्पक्ष अवसर प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया ने समाज की एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया है।

मतदान के पश्चात हुई गणना में निम्न पदाधिकारी निर्वाचित घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर दिगम्बर सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविन्द सिंह बिष्ट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह रावत निर्विरोध, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उप कोषाध्यक्ष पद पर धर्म सिंह रावत, महासचिव पद पर सोहन सिंह नेगी और सहायक महासचिव पद पर विक्रम पुण्डीर, संघठन सचिव पर चंद्र पाल सिंह जमवाल और शेखर नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए, सांस्कृतिक सचिव पर परमेश्वरी रावत निर्वाचित हुए, मतदान हेतु तीन सदस्यीय निर्वाचन समिति का गठन किया गया था, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह बिष्ट तथा उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएस गुसाईं और भगवान सिंह नेगी की देख रेख में चुनाव संपन्न हुए। 4 जनवरी को निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत नामांकन किया गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और क्षत्रिय हितों की रक्षा का संकल्प लिया। समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने भारी संख्या में मतदान करने के लिए सभी क्षत्रिय समाज का आभार व्यक्त किया।

आगामी कार्यकाल में समिति शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए समाज की उन्नति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर डॉ. भरत बिष्ट धीरज नेगी हीरा, नेगी जयमल नेगी, जीएस बिष्ट, मेजर महावीर रावत धनपाल रावत, मनोहर रावत, ईश्वर असवाल, गजेन्द्र रावत, सुरेंद्र असवाल, मदन रौंतेला, मनमोहन कंडारी, रविदर्शन तोपाल, धीर बिष्ट, किशन भंडारी, प्रेम रावत, दिगंबर रावत, देवेश्वरी नेगी, महेंद्र रावत, अशोक रावत, ठाकुर रावत, राजेंद्र रावत, राय सिंह रावत, महावीर बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र नेगी आदि सम्मिलित रहे ।

Ad