देहरादून 06 मार्च, 2023
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।
यह पर्व हम सबके जीवन में और अधिक सुख-समृद्धि-शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आये तथा सभी का जीवन सफलता के नये-नये रंगों से रंगायमान हो इसकी उन्होंने बाबा केदार और भगवान बद्रीविशाल से कामना की है।
Share the post "मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं"
