दुखद हादसा : देवप्रयाग के तीनधारा में पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आकर देहरादून में तैनात पुलिसकर्मी की मौत      

दुखद हादसा : देवप्रयाग के तीनधारा में पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आकर देहरादून में तैनात पुलिसकर्मी की मौत      

देवप्रयाग / लोक संस्कृति

देवप्रयाग के तीन धारा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आने से देहरादून में तैनात पुलिस जवान की दर्दनाक मौत हो गई है।

अश्वरोही दल में नियुक्त आरक्षी मृतक तनुज सिंह रावत 40 वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त थे और वर्तमान में जनपद देहरादून के अश्वरोही दल सम्बद्ध (अटैच) चल रहे थे।

मूल रूप से चमोली के रहने वाले दिवंगत तनुज सिंह रावत दो साल पहले 2023 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। सिपाही तनुज सिंह की आकस्मिक निधन पर एसएसपी अजय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।