अच्छी खबर: फॉरेस्ट फायर उत्तराखंड मोबाइल एप एवं डैशबोर्ड के संबंध में डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने दिया प्रस्तुतीकरण, वनाग्नि रोकथाम के रिस्पांस टाइम में आएगी कमी

अच्छी खबर: फॉरेस्ट फायर उत्तराखंड मोबाइल एप एवं डैशबोर्ड के संबंध में डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने दिया प्रस्तुतीकरण, वनाग्नि रोकथाम के रिस्पांस टाइम में आएगी कमी

देहरादून/लोक संस्कृति

बुधवार 18 सितम्बर 2024 को राज्य स्तर पर Forest Fire Uttarakhand Mobile App की प्रगति के सम्बन्ध में प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) की अध्यक्षता एवं निशांत वर्मा, अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन, उत्तराखण्ड के निर्देशन में बैठक आहूत की गयी।


इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, हरिद्वार वैभव कुमार सिंह द्वारा राज्य स्तरीय Forest Fire Uttarakhand Mobile App एवं dashboard के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस दौरान app तथा dashboard के निर्माण की प्रगति की प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) द्वारा समीक्षा की गयी।

विगत वर्षों के वनाग्नि प्रबन्धन के अनुभवों के आधार पर प्रमुख वन संरक्षक (HoFF), उत्तराखण्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड राज्य में वनाग्नि सूचना प्रबन्धन प्रणाली को आई०टी० आधुनिकीकरण कर digital किया जायेगा। Forest Fire Uttarakhand Mobile App एवं dashboard के माध्यम से रीयल टाइम बेसिस (real time basis) पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जायेगा, जिससे वनाग्नि की रोकथाम में लगने वाले response time में अत्यधिक कमी आयेगी।

इस आई०टी० सिस्टम के माध्यम से उत्तराखण्ड वन विभाग में 1400 से अधिक crew stations की GIS mapping की गयी है एवं आगामी वनाग्नि काल में Forest Fire Uttarakhand Mobile App के माध्यम से 5000 से अधिक वन विभाग के फील्ड कमचारियों एवं लगभग 5000 volunteers को वन मुख्यालय से जोड़ा जायेगा। इस app के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य में कोई भी व्यक्ति अथवा पर्यटक वनाग्नि की सूचना Geo tagged image के माध्यम से सीधे वन मुख्यालय के control room को भेज सकता है।

उल्लेखनीय है कि इस सिस्टम को पूर्व में वर्ष 2020 से 2022 तक तत्कालिन प्रभागीय वनाधिकारी, रुद्रप्रयाग वैभव कुमार सिंह के निर्देशन में रुद्रप्रयाग जनपद में सफल संचालन किया जा चुका है एवं भारत सरकार द्वारा National E-Governance award 2022 में भी इसे सराहा गया है।

उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए डा० धन्नजय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखण्ड द्वारा अन्य प्रभागों में Forest Fire Uttarakhand Mobile App के संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये, ताकि आगामी वनाग्नि काल से पूर्व Forest Fire Uttarakhand Mobile App एवं आई०टी० सिस्टम का सफल संचालन किया जा सके।

बैठक में निशांत वर्मा, अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन, उत्तराखण्ड, नरेश कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक, गढ़वाल एवं उत्तराखण्ड के समस्त प्रभागीय वनाधिकारी उपस्थित रहे।