जम्मू कश्मीर और हरियाणा में साथ-साथ होंगे विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र, झारखंड पर नहीं हुआ कोई फैसला

जम्मू कश्मीर और हरियाणा में साथ-साथ होंगे विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र, झारखंड पर नहीं हुआ कोई फैसला

लोक संस्कृति

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया है। उम्मीद की जा रही थी कि महाराष्ट्र और झारखंड की भी आयोग विधानसभा चुनाव की तारीख को का एलान कर सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में तो वहीं हरियाणा में सिंगल फेज में वोटिंग होगी। जम्मू-कश्मीर में 3 फेज,18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों में नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीट है सभी सीटों पर एक ही चरणों में वोटिंग होगी।बता दें कि कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने हरियाणा का दो दिवसीय दौरा किया था। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रबंधों पर बैठक ली थी। उसके बाद ही उन्होंने जल्द चुनाव के संकेत दे दिए थे। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर में कुल 114 सीटें कर दी गई हैं, इसमें 24 सीटें पाक अधिकृत कश्मीर की शामिल हैं। अगर इन 24 सीटों को हटा दिया जाए तो 90 विधानसभा सीटें निकलती हैं। पहले यह आंकड़ा 83 हुआ करता था,ऐसे में कुल सात सीटें बढ़ चुकी हैं। यहां भी जम्मू संभाग में 6 सीटें बढ़ी हैं, वही कश्मीर संभाग में एक सीट का इजाफा हुआ है। जम्मू क्षेत्र में 43 सीटें रहने वाली हैं और कश्मीर संभाग में अब 47 सीटें होंगी।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बोला है कि वे पहले से ही चुनाव के लिए तैयार थे। इस बार तैयारी करने का समय कम है, पहली बार कम चरणों में वोटिंग होगी, ऐसे में सभी पार्टियों के लिए यह एक नया अनुभव रहने वाला है।

राजीव कुमार ने कहा, थ्री जेंटलमेन आर बैक। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। देशभर ने चुनाव का पर्व मनाया। लंबी कतारें दिखीं, बुजुर्ग, यूथ वोट डालने गए। लोकतंत्र का जीवित उदाहरण देश ने देखा। जो तस्वीर भारत ने दुनिया को दिखाई, वो चकित करने वाली थीं। जो चमक हमने देखी, वो बहुत दिन तक दिखाई देगी। जब भी कहीं दुनिया में चुनाव होंगे, आपको अपने देश की याद आएगी और हमारी ताकत की याद दिलाती रहेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से पूछा गया कि हरियाणा के साथ महाराष्ट्र के चुनाव क्यों नहीं हो रहे तो उन्होंने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान हुआ है, इसलिए महाराष्ट्र को लेकर अभी चुनाव कराने का फैसला नहीं लिया गया है। चुनाव कराने के पहले कई चीजें देखी जाती हैं।

सिक्युरिटी फोर्सेस जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में तैनात रहेंगी। फिर कई त्योहार भी इसी दौरान आने वाले हैं। पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा-दीपावली पड़ेंगे, इसलिए अभी इनका एलान नहीं हुआ है।

उम्मीद की जा रही थी कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। लेकिन चुनाव आयोग ने कहा है कि वो दो-दो राज्यों में एक साथ चुनाव कराएंगे। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव जनवरी 2025 से पहले कराए जाएंगे क्योंकि 5 जनवरी 2025 को झारखंड का विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि झारखंड विधानसभा चुनाव नवंबर और दिसंबर में कराए जा सकते हैं। वहीं चुनाव आयोग ने आज महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया।